BIG BREAKING: BIT रांची कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक की मौत, कई घायल

    BIG BREAKING: BIT रांची कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक की मौत, कई घायल

    रांची(RANCHI): रांची के BIT कॉलेज से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां कॉलेज में ही एक छात्र की मौत हो गई. दरअसल इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में ही कॉलेज के कैंपस में मारपीट कर रहे थे. इस दौरान एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया. जिसके बाद छात्र को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया.



    लेकिन इलाज के दौरान ही छात्र ने दम तोड़ दिया. वहीं इस मामले की सूचना जब पुलिस को दी गई तो तुंरत पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा दिया. वहीं मारपीट की घटना में शामिल छात्रों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों द्वारा बीआईटी कैंपस में हगामा किया जा रहा है.



    Related News