भाजपा को बड़ा झटका: बागी बन उतरी चुनाव में और जीत गईं चिरकुंडा नगर परिषद का चुनाव


धनबाद(DHANBAD): सुनीता देवी भाजपा से बागी होकर मैदान में उतरी, तो जनता ने उन्हें हाथों-हाथ ले लिया। चिरकुंडा नगर परिषद की जनता ने तीन बार की पार्षद रही सुनीता देवी को जीत दिला दी. वह भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरी थी. लोग तो यह भी बताते हैं कि सुनीता देवी को भाजपा के लोगों ने भी अंदर खाने से समर्थन दिया। सुनीता देवी ने भकपा माले समर्थित उम्मीदवार शुक्ला राय को 1059 वोटो से पराजित किया। सुनीता देवी को 4557 वोट मिले तो शुक्ला राय को 3498 मत प्राप्त हुए. सबसे आश्चर्यजनक बात है कि दो बार नगर परिषद अध्यक्ष रहे डब्लू बाउरी की पत्नी बरनाली बाउरी 3232 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रही. बरनाली बाउरी को भाजपा का समर्थन था.
उल्लेखनीय है कि चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी 4557 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई हैं. चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मो जियाउल अंसारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन, चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कलियासोल जय प्रकाश नारायण, अंचल अधिकारी कलियासोल अशोक कुमार सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, आपूर्ति विभाग के संदीप कुमार महतो, अजय कुमार, राजेंद्र राय, पृथ्वी कुमार के अलावा आरओ सेल के सभी कर्मी व आपूर्ति विभाग के सभी कर्मी मौजूद थे.
चिरकुंडा नगर परिषद के पद के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे. जिसमें नेहा झा को 673, प्रिया सिंह को 475, बरनाली बाउरी को 3232, मंजू देवी को 600, मंजू बाउरी को 834, मालती देवी को 544, मीना देवी को 795, रिंकी खान को 1470, शाहिना प्रवीन को 2643, शुक्ला राय को 3498, सरिता देवी को 421, सुनीता सिंह को 1111 एवं विजेता सुनीता देवी को 4557 मत प्राप्त हुए. मतगणना के दौरान 22545 मतों की गिनती की गई, जिसमें 20853 मत सही पाए गए एवं 1692 मत अमान्य पाए गए. चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से 21 के विजेता पार्षदों की सूची--
वार्ड संख्या --1-- साजदा खातून
वार्ड संख्या --2 --भारती कुमारी
वार्ड संख्या --3 --काशी साव
वार्ड संख्या --4 --रानी केराई
वार्ड संख्या --5-- जितेंद्र अंसारी
वार्ड संख्या --6 --मोहम्मद कलाम
वार्ड संख्या --7 --मोहम्मद जियाउद्दीन
वार्ड संख्या-- 8 --नीलम देवी
वार्ड संख्या --9 --आरती देवी
वार्ड संख्या --10 --नसीमा खातून
वार्ड संख्या --11 --संजीव कुमार सिंह
वार्ड संख्या --12 --बुल्टी दे
वार्ड संख्या --13-- अजय कुमार गुप्ता
वार्ड संख्या --14-- संजय जगदल्ला
वार्ड संख्या --15 --सोनु कुमार पासवान
वार्ड संख्या --16 --विजय कुमार यादव
वार्ड संख्या --17 --प्रतिमा बाउरी
वार्ड संख्या-- 18-- सरिता देवी
वार्ड संख्या --19 --अभिषेक कुमार दास
वार्ड संख्या --20 --प्रदीप कुमार गोराई
वार्ड संख्या --21 --पेयाशी कांजीलाल
4+