झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल ,बाइक बरामद

    झांसा देकर ठगी करने वाले  गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल ,बाइक बरामद

     चतरा(CHATRA): जिले में सक्रिय ठग गिरोह के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित हंटरगंज थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने बिहार के गया जिला अंतर्गत शोभ इलाके से चार शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार ठग ने 2 दिन पूर्व हंटरगंज थाना क्षेत्र के खूंटीकेवाल खुर्द के एक दुकानदार को झांसा देकर 40 हजार रूपये ठगने के साथ दुकान में चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था. जिसको लेकर मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है.

    इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार सभी ठगों के पास से ठगी किए गए 40 हजार रुपए नगद, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त किए हैं. गिरफ्तार सभी ठग बिहार के पटना और गया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी ठग झारखंड और बिहार के अलग-अलग इलाकों में गिरोह बनाकर ठगी और चोरी की घटना को अंजाम देते थे.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा



    Related News