धनबाद : सीआइएसएफ की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 150 टन कोयला सहित एक ट्रक जब्त

    धनबाद : सीआइएसएफ की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 150 टन कोयला सहित एक ट्रक जब्त

    धनबाद (DHANBAD) : इसीएल मुख्यालय के शीतलपुर की सीआइएसएफ टीम ने बुधवार की देर रात निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहेबडंगाल खुदिया नदी जंगल में छापेमारी कर कोयला लदा एक ट्रक सहित करीब 150 टन कोयला जब्त किया. जब्त कोयला को इसीएल प्रबंधन के हवाले कर दिया. जबकि कोयला लदा ट्रक को निरसा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. सीआइएसएफ प्राथमिक दर्ज कराने में जुटी हुई है.

    गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई

    जानकारी के अनुसार सीआइएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि साहेबडंगाल खुदिया नदी जंगल में कोयला उत्खनन कर ट्रक पर अवैध कोयला लोड किया जा रहा है. उसी सूचना के आधार पर सीआइएसएफ ने छापेमारी कर कोयला लदा ट्रक जब्त किया. उसके बाद सीआइएसएफ ने आस पास दर्जनों कुंआनुमा अवैध उत्खनन स्थल देख दंग रह गए. वहा़ पर उत्खनन कर सैकड़ों टन कोयला रखा हुआ मिला. सीआइएसएफ ने उक्त कोयले को भी जब्त किया. बता दें कि सीआइएसएफ द्वारा लगातार छापेमारी कर कोयला चोरी पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है.

    कोयला उत्खनन करने वालों का सेफ जोन बना खुदिया नदी

    इन दिनों खुदिया नदी और जंगलों में अवैध कोयला कारोबारियों द्वारा दर्जनों कुंआनुमा मुहाना खोलकर रोजाना सैकड़ों टन कोयला का उत्खनन कर ट्रक-ट्रैक्टर के माध्यम से आस पास के भट्ठों में खपाया जा रहा है. अवैध कोयला उत्खनन के कारण पूरा नदी और जंगल बर्बाद हो रहा है. कोयला कारोबारियों का सेफ जोन बना हुआ है.

    दो सप्ताह पहले ही हुई थी दर्जनों मुहानो की भराई

    बता दें कि दो सप्ताह पहले ही निरसा थाने की पुलिस ने इसीएल और सीआइएसएफ को लेकर दर्जनों मुहानों की भराई कराई थी. उसके बाद भी नये नये दर्जनों मुहाना खोल कर कोयला उत्खनन किया जा रहा है.

    सीआइएसएफ ने कोयला चोरों में मचा रखा है हड़कंप

    बीते कुछ माह से शीतलपुर सीआइएसएफ की टीम ने कोयला चोरी पर हदतक अंकुश लगाने में सफल रहा है. सीआइएसएफ ने दर्जनों कोयला लदा ट्रक सहित हजारों टन कोयला जब्त कर चुकी है. सीआइएसएफ ने कोयला चोरों को नाकोंदम कर रखा है.

    रिपोर्ट: विनोद कुमार, धनबाद/निरसा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news