झारखंड के साहिबगंज- मनिहारी गंगा पुल में बड़ा हादसा, गंगा में डूबा तीन हाईवा, चालक लापता

    झारखंड के साहिबगंज- मनिहारी गंगा पुल में बड़ा हादसा, गंगा में डूबा तीन हाईवा, चालक लापता

    धनबाद (DHANBAD) : झारखंड के साहिबगंज- मनिहारी के बीच गंगा पुल बना रही दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के जहाज का संतुलन बिगड़ जाने से कई वाहन गंगा में डूब गए गया. एक चालक के भी लापता होने की सूचना है. दिलीप बिल्डकॉन  मध्य प्रदेश की कंपनी है. घटना शुक्रवार की सुबह 8 बजे की बताई गई है.  कंपनी के अधिकारियों ने तीन हाईवा के डूबने की पुष्टि की है.  

    कोहरा के कारण घटी घटना

    हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तीन से अधिक हाईवा के डूब जाने का संदेह व्यक्त किया है. घटना के समय घना कोहरा छाया हुआ था. जहाज पर अधिकतम 10 हाईवा लोड करने की क्षमता है. इस जहाज के जरिए गंगा पुल के निर्माण की सामग्री को साइट पर पहुंचाया जाता है. हादसे में तीन हाईवा जहाज पर ही पलट गए.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद



    Related News