जमशेदपुर में डिमना चौक से हुई भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई नेता हुए शामिल   

    जमशेदपुर में डिमना चौक से हुई भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई नेता हुए शामिल

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जहां एक तरफ पार्टी के युवराज भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लगातार पैदल चल रहे हैं, वहीं अब झारखंड में भी भारत छोड़ो यात्रा की धमक देखने को मिल रही है. जमशेदपुर में इसकी शुरुआत डिमना चौक से हुई है. वहीं इस यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एआईसीसी के मेंबर डॉ अजय कुमार सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

    ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    कांग्रेसी कार्यकर्ता जगह-जगह पर अपने नेताओं का ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी कर स्वागत करते नजर आ रहे थे, जहां यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है. वहीं यात्रा में शामिल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता भारत जोड़ो यात्रा के कोऑर्डिनेटर सुबोध कांत सहाय एवं एआईसीसी के मेंबर डॉ अजय कुमार ने यात्रा की सफलता के संबंध में कहा कि यह यात्रा देश में फैली नफरत की राजनीति को खत्म कर भारत को एक सूत्र में बांधने का संदेश दे रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  



    Related News