जमशेदपुर में भी भारत जोड़ो कार्यक्रम की शुरूआत, सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने रैली में लिया हिस्सा

    जमशेदपुर में भी भारत जोड़ो कार्यक्रम की शुरूआत, सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने रैली में लिया हिस्सा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में युवा कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई. जहां युवा कांग्रेसी सड़क पर उतर कर अपने युवराज राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा बिस्टुपुर के वोल्टास बिल्डिंग से शुरू हुई और पोस्टल पार्क में आकर समाप्त हुई. जहां सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी रैली का हिस्सा बने.

    कार्यक्रम के तहत जोड़ रहे भारत

    मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि हम देश को जोड़ने के लिए निकले हैं. जहां हमारे युवराज कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश की एकता को मजबूत करने का काम कर रहे हैं. वहीं हम उनके इस अभियान का संदेश लेकर यात्रा के माध्यम से लोगों तक भारत को जोड़ने का संदेश दे रहे हैं.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news