धनबाद में 100 फीट लम्बे तिरंगे के साथ निकली भारत जोड़ो पदयात्रा, जानिए कहां-कहां गई


धनबाद (DHANBAD): धनबाद नगर कांग्रेस कमिटी के नगर अध्यक्ष बैभव सिन्हा के नेतृत्व में 100 फीट लम्बे तिरंगे के साथ, सोमवार को डीआरएम चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल से रेलवे स्टेशन होते हुए श्रमिक चौक तक भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू हुई. कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी क आह्वान पर एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में दिनांक 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम शुरू हुआ है.
देश में नकारात्मक राजनीति हावी
उन्होंने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से देश की जनता जूझ रही है, केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य सामग्रियों के दामों में बेहताशा वृद्धि कर लोगों को कमर तोड़ कर रख दी है. भारत जोड़ो यात्रा इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में तानाशाही एवं नकारात्मक राजनीति हावी हो गई है. नगर अध्यक्ष बैभव सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में प्रेम,भाईचारा सद्भावना के साथ देश को सशक्त व मजबूत बनाने का संदेश दिया जा रहा है.
यह लोग थे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, मदन महतो, शमशेर आलम, योगेंद्र सिंह जोगी, राजेश्वर सिंह यादव, मनोज यादव, संजय महतो,अब्दुल करीम अंसारी, जाहिर अंसारी, अशोक लाल, संजय जायसवाल, पप्पू कुमार तिवारी, इम्तियाज अली, शशि भूषण तिवारी, कामता पासवान , बिल्कीस खानम, सत्यानंद पांडे, रवि रंजन सिंह, शुभ्रवरण तिवारी, रामजी भगत, अजय पासवान, साहिर खान, आशीष सिन्हा, गुलजार अहमद ,अनुज चौहान, मृत्युंजय सिंह, अजय पासवान, अरविंद सैनी, भास्कर झा ,संजीव चौहान, पवन महतो, हारून दास, गुड्डू कुमार,मंटू कुमार, सनोज राणा, राजेंद्र कर्मकार, सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे.
रिपोर्ट : प्रकाश महतो
4+