बिहार के झाझा की इस चोरनी की धनबाद में कैसे खुली कलई, कैसे पहुंची पुलिस की हिरासत में, पढ़िए !

    बिहार के झाझा की इस चोरनी की धनबाद में कैसे खुली कलई, कैसे पहुंची पुलिस की हिरासत में, पढ़िए !

    धनबाद (DHANBAD) : बिहार के झाझा से आकर धनबाद में चेन स्नैचिंग. चेन छिनतई करने वाले अब भगवान के दरबार को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं. इसमें महिलाओं की संख्याअधिक है. लोग पूजा पाठ को लेकर ध्यान मग्न रहते हैं और इसी समय उनके गले की चेन उड़ा ली जाती है. वैसे भी धनबाद में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन घटनाएं निर्बाध जारी है. बहुत सारी महिलाएं तो अब सोने की चेन पहनकर घर से निकलना ही छोड़ दिया है.

    धनबाद शहर के तेलीपाड़ा में एक धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है. मंगलवार की सुबह एक नाबालिक लड़की को लोगों ने चेन उड़ाते रंगे हाथ पकड़ा. वह एक महिला के गले की चेन को दांत से काट कर गिराया. लेकिन वह पकड़ ली गई .वह नाबालिक लड़की अकेले नहीं आई थी. उसके गैंग के अन्य महिला सदस्य भी साथ थी. लेकिन एक के पकड़े जाने के बाद सभी भाग निकली.

    महिला, चेन को साथियों तक पास नहीं कर सकी और रंगे हाथ पकड़ ली गई. इसकी सूचना लोगों ने धनबाद पुलिस को दी. पुलिस ने नाबालिक लड़की को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है. डीएसपी (ला एंड ऑर्डर) ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि धार्मिक अनुष्ठान की जगह से चेन छिनतई करते एक नाबालिक लड़की रंगे हाथ पकड़ी गई है. पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है.

    रिपोर्ट-संतोष 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news