बेरमो की बेटी मुस्कान बनी मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की रनर उप, शहर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

    बेरमो की बेटी मुस्कान बनी मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की रनर उप, शहर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

    बोकारो (BOKARO): राजस्थान के जयपुर में आयोजित रॉयल प्रोडक्शन हाउस मिस्टर एंड मिस इंडिया प्रतियोगिता में बेरमो की बेटी मुस्कान उप विजेता बनीं. जयपुर के होटल ममता पेरेडाइज में तीन दिनों तक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. जिसमें पहले दिन स्विमिंग, दूसरे दिन टेलेंट राउंड, फोटो सूट के साथ तीसरे दिन होटल रोज महल में ग्रेंड फाइनल हुआ था. कार्यक्रम में बतौर निर्णायक की भूमिका में मिस इंटरनेशनल सपना सेन, ओजस्वी बेनीवाल सहित कई फिल्मी डायरेक्टर और एक्टर उपस्थित थे. आयोजनकर्ता भानू प्रताप सैनी ने विजेता और उपविजेता को ताज पहनाकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में मुंबई, ओडिसा, तेलंगाना, सिक्किम, असम, बिहार, झारखंड आदि राज्यों के सैंकडो प्रतिभागी शामिल थे. जिसमें ग्रेड फाइनल राउंड तक 30 प्रतिभागी शामिल हुए थे.

    परिजनों में हर्ष

    बता दें कि मुस्कान बेरमो की स्व संतोष चौहान और चरकी कुमारी की बेटी है. वहां से लौटने पर बेरमो-फुसरो क्षेत्र में परिवारजनों और अन्य लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया. मुस्कान की मां वर्तमान समय में सीसीएल एएडीओसीएम परियोजना में कार्यरत हैं. मुस्कान डीएवी ढोरी की छात्रा है और प्रतिभा की धनी है. बेटी के इस मुकाम हासिल करने पर मां चरकी कुमारी ने कहा उनके पापा का सपना था कि बेटी जिस क्षेत्र में भी कदम रखे, सफलता हासिल करे. उन्होंने ही बेटी का फॉर्म भरवाया था, लेकिन वे अपनी बेटी की इस सफलता को नहीं देख सके. चार माह पूर्व ही बैंगलोर में उनका निधन हो गया. वर्तमान में बेटी ने यह सफलता हासिल कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो/ गोमिया


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news