बेरमो : बेंगलुरु में विनोद की मौत से हहाकार, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

    बेरमो : बेंगलुरु में विनोद की मौत से हहाकार, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

    बेरमो(Bermo):- रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरू गए बेरमो के विनोद गंझु की मौत हो गयी.  उसकी मौत से तरह-तरह के सवाल और उंगलियां उठ रहीं है कि आखिर अचानक एक स्वस्थ्य इंसान की भला कैसे अकाल मौत हो सकती है. बताया जा रहा है कि विनोद बेंगलुरु में काम करने गया था. इस दौरान सड़क पर बेहोश पाया गया. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी.

    बेरमो विधायक जयमंगल सिंह की मदद से विनोद का शव बेंगलुरु से पांच दिन के बाद बेरमो के कारो बस्ती एंबुलेंस के जरिए पहुंचा. घर में लाश के पहुंचने से परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है. परिवारवालो ने विनोद के हत्या की आशंका जताई है. सभी ने सरकार से घर के कमानेवाले इंसान के चले जाने रोजी-रोटी में दिक्कत की बात कही . सभी ने सरकार से मदद की गुहार लगायी है.

    आपको बता दे रोजगार की तलाश में बोकारो जिले से बहुत सारे लोग साउथ के शहर बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई काम करने जाते हैं. अभी भी काफी संख्या में लोग वहां काम कर रहें हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news