बंगालियों ने मनाया विजया सम्मेलन,जानिए यह क्यों मनाया जाता है 

    बंगालियों ने मनाया विजया सम्मेलन,जानिए यह क्यों मनाया जाता है

    धनबाद(DHANBAD): बंगालियों का विजया सम्मेलन रविवार को धनबाद के लिंडसे  क्लब में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. विजयादशमी के बाद यह उत्सव मनाने की बंगालियों में  परंपरा है और इस परंपरा का निर्वहन सालों साल से हो रहा है. केवल पिछले 2 साल कोबिड  के कारण कार्यक्रम नहीं हो पाए. परंपरा के मुताबिक छोटे उम्र के लोग गुरुजनों से आशीर्वाद लेते हैं और बड़े उन्हें आशीर्वाद देते है.  

    सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन 

    इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था.जिनमें नृत्य ,सामूहिक गान ,श्रुति नाटक एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.  बंगाल से सटे होने के कारण धनबाद में बंगाली कल्चर  का भी अच्छा प्रभाव है और इस वजह से दुर्गा पूजा तो यहां धूमधाम से होती ही है ,उसके बाद के आयोजनों में भी उत्साह दिखता है. 



    Related News