बंगाल चुनाव:कांग्रेस के पुराने गढ़ से हो रही राहुल गाँधी की एंट्री,क्या लौटेंगी कांग्रेस की गई सीटें!

    बंगाल चुनाव:कांग्रेस के पुराने गढ़ से हो रही राहुल गाँधी की एंट्री,क्या लौटेंगी कांग्रेस की गई सीटें!

    धनबाद(DHANBAD): बंगाल के चुनाव में अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एंट्री होने जा रही है.  मतदाताओं पर वह कितना प्रभाव डाल पाएंगे, कांग्रेस पार्टी को कितनी  सीट दिला पाएंगे, यह सब आगे पता चलेगा. लेकिन इस बीच बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों  का जोश हाई है.  जानकारी के अनुसार राहुल गांधी एक दिन में तीन जन सभाओं को संबोधित करेंगे.  उत्तर बंगाल से लेकर मालदा और मुर्शिदाबाद तक उनके दौरे को कांग्रेस को एक बार फिर जीवंत करने की कोशिश माना जा रहा है.  

    एक दिन में तीन सभाएं करेंगें राहुल गाँधी 

    तय  कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी उत्तर दिनाजपुर में सुबह 11:00 बजे सभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद मालदा में दोपहर 1:00 बजे और मुर्शिदाबाद में दोपहर 3:00 बजे सभा को संबोधित करेंगे।  माना जा रहा है कि वह भाजपा सरकार पर अधिक और ममता सरकार पर कम प्रहार करेंगे।  वह पार्टी की सोच जनता के सामने रखेंगे।  दरअसल, उत्तर दिनाजपुर और मालदा प्रारंभिक रूप से कांग्रेस के गढ़ रहे है.  मुर्शिदाबाद की रैली अल्पसंख्यकों को कांग्रेस  के पाले में करने  की एक बड़ी कोशिका मानी जा रही है. उल्लेखनीय है कि बंगाल चुनाव से  कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों को एक संदेश देने की कोशिश की है. 

    बंगाल चुनाव से क्या सन्देश देने की कोशिश कर रही कांग्रेस 

     बंगाल में कांग्रेस ने गठबंधन नहीं किया है और वह अकेले चुनाव लड़ रही है.  वैसे बंगाल में कांग्रेस को खोने के लिए कुछ नहीं है.  अगर कांग्रेस अधिक आक्रामक होगी, तो नुकसान ममता बनर्जी को हो सकता है.  इधर, ओवैसी की पार्टी और हुमायूं कबीर की पार्टी का गठबंधन टूटने के बाद निश्चित रूप से ममता बनर्जी राहत महसूस कर रही होंगी।  लेकिन वोटिंग के दिन क्या होगा, यह कहना मुश्किल है.  इधर, बंगाल में चुनाव प्रचार करने आए एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी दल की बी टीम  नहीं है.  बंगाल में उनकी पार्टी वंचितों की आवाज है.  हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उसे छोड़ दिया है.  उनकी पार्टी  अब हुमायूं कबीर की पार्टी से कोई संबंध नहीं रखेगी।

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News