कल्याण विभाग द्वारा सुअर लेने से लाभुकों ने किया इनकार, कहा अच्छी नस्ल के सुअर दे सरकार

    कल्याण विभाग द्वारा सुअर लेने से लाभुकों ने किया इनकार, कहा अच्छी नस्ल के सुअर दे सरकार

    बोकारो (BOKARO) :  बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को कल्याण विभाग द्वारा दस आदिवासी लाभुकों को अनुदान पर पांच- पांच सुअर दिया जाना था, लेकिन लाभुकों ने सुअर की अच्छी नस्ल नहीं होने के कारण लेने से इंकार कर दिया. इस संबंध में लाभुक अविनाश मुर्मू ने बताया कि हमलोगों को जो सुअर दिया जा रहा था, वह डीएनडी नस्ल का नहीं है और डीएनडी नस्ल के सुअर नहीं रहने पर वह जल्द ही बीमार पड़ जाता है. जिसके कारण कई सुअर की मृत्यु भी हो जाती है.इसलिए हमलोगों को डीएनडी नस्ल के ही सुअर चाहिए.

    लाभुकों को मिला आश्वासन

    इस संबंध में बीडीओ कपिल कुमार ने लाभुकों को आश्वासन दिया कि आपलोगों की इच्छा के अनुसार डीएनडी नस्ल के हीं सुअर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए संबंधित भेंडर को बता दिया गया है. इधर प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े एवं जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने भी कहा कि लाभुकों को कल्याण विभाग के द्वारा अनुदान पर सुअर उपलब्ध कराया जा रहा है तो उन्हें अच्छी नस्ल का हीं सुअर देना होगा. जिससे लाभुक रोजगार कर सके और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी दुराईबुरु, झामुमों के बाबूचंद बेसरा सहित प्रदीप मांझी,अनिल सोरेन,ताराचंद बेसरा,बहादुर हांसदा, शिवचन्द हांसदा आदि उपस्थित थे.

    रिपोर्ट:संजय कुमार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news