राहुल गांधी के वजह से आज कांग्रेस पूरे देश में लगभग खत्म होने के कगार पर हैं - नरेंद्र  सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि मंत्री

    राहुल गांधी के वजह से आज कांग्रेस पूरे देश में लगभग खत्म होने के कगार पर हैं - नरेंद्र  सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि मंत्री

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुमला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड आए हुए हैं. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह तोमर ने झारखंड में हालिया उप चुनाव में मिली जीत को लेकर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरीके से चुनाव में जीत मिली है, उससे स्पष्ट है कि यहां की जनता वर्तमान सरकार से मुक्ति चाहती है. झारखंड में अराजकता का माहौल है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. अविश्वास का माहौल बन चुका है. वहीं उन्होंने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार को जनता जल्द ही उखाड़ फेंकेगी.

    राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस को भी भरोसा नहीं

    मंत्री नरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी द्वारा लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पेगासस के मुद्दे को फिर उठाए जाने, और न्यायपालिका, मीडिया के केंद्र सरकार के कब्जे में होने के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस भी भरोसा नहीं करती है. कांग्रेस भी राहुल गांधी के बयान को प्रमाणित नहीं करती है. राहुल गांधी के बयान पर वह टिप्पणी करना जरूरी नहीं समझते. राहुल गांधी की वजह से ही आज कांग्रेस पूरे देश में लगभग खत्म होने के कगार पर है. उन्हें विश्वास है कि बची खुची कांग्रेस को भी राहुल गांधी ही खत्म करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news