BCCL को मिलेगा नया CMD, जानें कब होगा इंटरव्यू, कोल इंडिया ने जीता छत्तीसगढ़ में ग्रेफाइट ब्लॉक

    BCCL को मिलेगा नया CMD, जानें कब होगा इंटरव्यू, कोल इंडिया ने जीता छत्तीसगढ़ में ग्रेफाइट ब्लॉक

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) को जल्द ही नया चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) मिलने वाला है.जहां देश की कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया की सबसे बड़ी सहायक कंपनी बीसीसीएल के सीएमडी का चयन 12 जून को हो सकता है.बता दे लोक उद्यम चयन परिषद की ओर से इंटरव्यू के लिए 12 जून की तिथि घोषित की गई है. सीएमडी के लिए जमा किए गए आवेदनों में से 12 को शॉर्ट लिस्ट किया गया है .उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है .

    कोल इंडिया को छत्तीसगढ़ में ग्रेफाइट का ब्लॉक मिला

    बीसीसीएल के सीएमडी अवकाश ग्रहण करने वाले हैं, इसलिए उनकी जगह पर नए सीएमडी के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है .इधर जानकारी मिली है कि कोल इंडिया को छत्तीसगढ़ में ग्रेफाइट का ब्लॉक मिला है .अब कोल इंडिया कोयले के साथ-साथ ग्रेफाइट के खनन में भी काम करेगी. यह कोल ब्लॉक कोल इंडिया को नीलामी में मिली है.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news