बीबीएमकेयू ने खाली  सीटों के लिए चालू किया पोर्टल ,जानिए कब तक खुला रहेगा 

    बीबीएमकेयू ने खाली  सीटों के लिए चालू किया पोर्टल ,जानिए कब तक खुला रहेगा

    धनबाद(DHANBAD): बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने धनबाद और बोकारो के डिग्री कॉलेजों में नामांकन के लिए बची हुई सीटों के लिए सोमवार को चांसलर पोर्टल शुरू कर दिया. यह पोर्टल 30 अक्टूबर तक खुला रहेगा.  एफिलिएटेड  कॉलेजों के अलावे अल्पसंख्यक कॉलेज गुरु नानक कॉलेज में भी मनोविज्ञान, हिंदी, अर्थशास्त्र व राजनीतिक विज्ञान में सीटें अभी खाली  है. इस कारण यहां भी 17 से 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन  लिए जाएंगे. 

    जिन विषय में 480 से अधिक नामांकन है उसके लिए पोर्टल नहीं 

    जानकारों का कहना है कि विवि ने जारी निर्देश में कहा है कि एफलिएटेड कॉलेजों में जिन विषय में 480 से अधिक नामांकन हो चुका है, उनके लिए पोर्टल नहीं खोला  जाएगा, दूसरी ओर अंगीभूत कॉलेजों में बची हुई सीटों के लिए भी कॉलेज स्तर पर आवेदन लिए जा रहे है. आवेदन उन छात्र-छात्राओं को देना है, जो चयनित होन के बाद भी किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाए है. सीट से कम आवेदन मिलने पर कॉलेज स्तर से ही नामांकन लिया जा सकता है. अधिक आवेदन मिलने पर सूची की मंजूरी विवि एडमिशन सेल से लेनी जरुरी होगी. उसके बाद भी सीटें खाली रही तो कॉलेज स्पेशल ड्राइव के तहत छात्र-छात्राओं का आवेदन लेकर नामांकन ले सकते है.  विवि प्रबंधन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. 

     



    Related News