कन्हैया सिंह ह'त्याकांड मामला: दोषियों को ढूंढ निकाला जाएगा,  दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    कन्हैया सिंह ह'त्याकांड मामला: दोषियों को ढूंढ निकाला जाएगा,  दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    सरायकेला (SARAIKELA): आदित्यपुर के ठेकेदार कन्हैया सिंह की हत्या के पांचवे दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाने पहुंचे. वो ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आदित्यपुर स्थित एम टाईप आवास पहुंचे. उन्हें सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि हर हाल में दोषियों को ढूंढ निकाला जाएगा. उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. इस दौरान भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी, कांग्रेसी नेता अजय सिंह, जगदीश नारायण चौबे और अन्य मौजूद रहे. बता दें कि कन्हैया सिंह अरविंद सिंह के साले लगते थे.

    कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

    मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि इस संबंध में डीजीपी और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा. स्वास्थ मंत्री ने कन्हैया सिंह की हत्या पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, गैंगवार के बाद अब यदि कारोबारियों और व्यवसायियों पर हमले होंगे तो इसे पुलिस- प्रशासन की विफलता मानी जायेगी जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी से भी वार्ता की और केस की वर्तमान स्थिति जानी एवं अविलंब हत्यारों को बेनकाब करते हुए सलाखों के पीछे भेजने का निर्देश दिया.

    यह भी पढ़ें:

    GIRIDIH: धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में चार पर मामला दर्ज, दो दबोचे गए बाकी फरार

    क्या था मामला

    जानकारी के अनुसार तीस जून को तीन की संख्या में नकाबपोश अपराधी देर रात करीब 10:00 बजे कन्हैया सिंह के मकान के पास पहुंचे. इनका घर हरीओम नगर रोड नंबर पांच में स्थित है. कन्हैया के मकान में पहुंच कर अपराधी उनके घर की सीढ़ी पर बैठकर कन्हैया सिंह का इंतजार करते रहे. जैसे ही कन्हैया सिंह गाड़ी से उतरकर घर की सीढ़ियों पर चढ़े, पहले से घात लगाएं अपराधियों ने उनपर अंधाधुन फायरिंग कर दी. इससे कन्हैया जमीन पर गिर गए, इसके बाद उनके सिर पर ही गोली मारी गई. जिससे मौके पर ही कन्हैया सिंह की मौत हो गई. गोली चलाने के बाद मारने के बाद तीनों अपराधी पैदल ही अलग-अलग दिशा की ओर भाग निकले. वहीं मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना की सूचना मिलने ही ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह और मलखान सिंह के करीबियों का जमावड़ा टीएमएच में लग गया. जहां कन्हैया सिंह के शव को लेजाया गया था. मौके वारदात पर जमशेदपुर के सिटी एसपी समेत जमशेदपुर के पुलिस बल भी यहां पहुंच गए ताकि किसी तरह के हंगामे की स्थिति को निपटा जा सके. फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद युवकों ने घटना की सारी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई है. अब तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news