BANK ROBBERY IN PALAMU : अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर बैंक से लूटे 5 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस 

    BANK ROBBERY IN PALAMU : अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर बैंक से लूटे 5 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

    पलामू (PALAMU) : पलामू जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल पलामू जिले के पडवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बैंके से डकैती की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंक से 5 लाख से अधिक की डकैती है. फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. 

    हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 

    मिली जानकारी के अनुसार पड़वा थाना क्षेत्र स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों  सुबह दस बजे बैंक खोला. इसी बीच दो अपराधी पहले बैंक के अंदर आए और हथियार दिखा कर सभी कर्मियों को बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया. जिसके बाद अपराधियों ने बैंक से 5 लाख रुपए से अधिक कैश लेकर फरार हो गए. वहीं बाथरूम में बंद बैंक के कर्मियों ने शोरगुल मचाया तब ग्रामीणों ने कर्मियों को बाधरूम से बाहर निकाला. जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. 

    जांच में जुटी पुलिस 

    वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकी अपराधियों की पहचान की जा सके. बता दें कि जिस जगह पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. वह काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है. ऐसे में यह सोचने वाली बात है कि दिन के उजाले में अपराधियों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि दिन के उजाले में अपराधी को घटना को अंजाम दे रहे है.



    Related News