Big Breaking : रांची से पकड़या बांग्लादेशी संदिग्ध! पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Big Breaking : रांची से पकड़या बांग्लादेशी संदिग्ध! पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    रांची(RANCHI):बांग्लादेशी घुसपैठ पर जारी घमासान के बीच अब रांची से महज 40 किलो मीटर दूर खेलारी से एक बांग्लादेशी संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. खलारी रेलवे स्टेशन के पास सदिग्ध एक्टिविटी दिखने के बाद स्थानीय  लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जब जाँच शुरू की तो जानकारी मिली की युवक बांग्लादेश का है. इसके पास कोई वैध दस्तावेज बीजा नहीं है. जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया.

    बताया जा रहा है कि शख्स का नाम शब्बीर अली है.जो बांग्लदेश के टोकपारा गांव का रहने वाला है.यह गांव बांग्लादेश के पबना जिला के अंतर्गत आता है अगर बॉर्डर के हिसाब से देखे यह पबना जिला बंगाल से बेहद करीब है और रांची से करीब 400किलो मीटर दूर है.

    इस सख्स से पुलिस  ने पूछताछ किया है.लेकिन पूछताछ में क्या कुछ निकल कर सामने आया है किसी भी अधिकारी ने किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

    बांग्लादेशी शख्श की गिरफ़्तारी के बाद राज्य में घुसपैठ की पुष्टि हो गयी है.खुद झारखण्ड हाई कोर्ट ने बंगलदेश घुसपैठ के मामले को संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news