BANGLADESH VIOLENCE: बंगालदेश में हिंदुओं का नसंहार, सूर्या ने उठाई आवाज, अत्याचार का किया विरोध

    BANGLADESH VIOLENCE: बंगालदेश में हिंदुओं का नसंहार, सूर्या ने उठाई आवाज, अत्याचार का किया विरोध

    पलामू(PALAMU): दुनिया देख रही है बंगालदेश में हिंदुओं के साथ क्या हो रहा है. हर ओर चीख पुकार मची हुई है. कुछ कट्टरपंथी लोगों के बहकावे में आकर हिंदुओं के मंदिर को तबाह किया जा रहा है. घर दुकान को लूटा जा रहा है. खुलेआम नरसंहार मचा हुआ है. बावजूद इन सब के दुनिया देख रही है. कोई हिंदू  परिवार को बचाने के लिए आगे नहीं आया है. अब भारत में ही देखें तो अलग-अलग मुद्दों पर खूब बवाल मचा है, लेकिन जब बात हिंदुओं की सुरक्षा की आती है तो सभी के मुंह बंद हो जाते है. इस मुद्दे पर अब एनसीपी नेता सूर्या ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सभी को इस मुद्दे को सिरियस लेकर हिंदुओं की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने की अपील की है.               

    युवा नेता सूर्या सिंह ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार मानवीयता के खिलाफ हैं और इसके बावजूद दुनिया इस मुद्दे पर मौन है. उन्होंने भारत के विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जहां वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है, वहीं बांग्लादेशी हिंदुओं के प्रति हो रहे धार्मिक उत्पीड़न पर किसी ने अब तक एक शब्द तक नहीं कहा है.

    सूर्या सिंह ने आगे कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं को सुरक्षा और सम्मान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और भारत सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए. उन्होंने इस मामले में सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की, जिससे बांग्लादेश में हिंदुओं को राहत मिल सके. सूर्या सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और #hindusarenotsafeinbangladesh जैसे हैशटैग का उपयोग करते हुए बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की है. उनके इस बयान के बाद, हुसैनाबाद क्षेत्र के लोगों में भी इस मुद्दे को लेकर जागरूकता बढ़ी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news