केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे बंधु तिर्की, कहा मोदी सरकार जनविरोधी

    केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे बंधु तिर्की, कहा मोदी सरकार जनविरोधी

    चाईबासा(CHAIBASA): कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस प्रभारी बंधु तिर्की जी की अध्यक्षता एवं सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की उपस्थिति में कांग्रेस प्रखंड कमेटी,नगर कमेटी, मंडल अध्यक्षों सहित जिला कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी गण की अलग-अलग बैठक चाईबासा परिसदन में आज की गई.

    भाजपा सरकार का मंहगाई बेरोजगारी जैसी जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है: बंधु 

    प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता छोटी बड़ी जन समस्याओं को लेकर निरंतर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करें, जिला कमेटी गठन के साथ ही प्रखंड कमेटी एवं मंडल अध्यक्षों को पंचायत कमेटी 7 दिनों के अंदर गठन करने की निर्देश दिय, साथ ही बंधु तिर्की ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का मंहगाई बेरोजगारी जैसी जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, गरीब और गरीब हो रहे हैं भाजपा के एक करीबी मित्र केवल अमीर हो रहे हैं, केंद्र के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी जी पिछले 5 महीनों से भारत जोड़ो कार्यक्रम कर रहे हैं, मोदी राज में लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, लोगों को अपने हक में बोलने का भी अधिकार छीना जा रहा है, 

    ग्रामीण स्तर की छोटी-बड़ी जन समस्याओं को तत्परता से निपटारा करें कार्यकर्ता: मधु कोड़ा

    पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बिजली बिल की समस्या, राशन वितरण की समस्या, स्वास्थ्य शिक्षा एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं को कहा कि संबंधित विभाग से संपर्क स्थापित कर ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जाना चाहिए.

    कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है सामंजस्य बैठाकर काम करें: गीता कोड़ा

    सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत आम लोगों के जन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए.

    ये सभी रहे मौजूद

    इस अवसर पर देवेंद्र नाथ चंपिया ने भी पेशा कानून, नियोजन नीति, एवं खति यानी नीति का जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर 1 सप्ताह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने की बात कही, धन्यवाद ज्ञापन नीतिमा बोदरा बारी ने किया, आज की बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ,देवेंद्र नाथ चांपिया, सनत चौधरी, नीतिमां बारी बोदरा, राजकुमार रजक, शंकर विरुली, कैरा बिरुवा, विक्रम सुन्डी, राकेश सिंह, विश्वनाथ तामसोए, जितेंद्र नाथ ओझा, मोहन सिंह हेंब्रोम, मासूम राजा, यशमती सवैया, अंजना सवैया, संतोष सिन्हा, कृष्णा सोए, बिरसा कुंटिया ,रितेश कुमार तामसोय, मोहम्मद फिरोज अहमद, मनोज कुमार भंसाली, अनूप करण, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, रमेश प्रखंड अध्यक्ष गण दीकु सवैया, ललित दोराईबुरु, मंजीत प्रधान, ईस्माइल सिंह दास, जयप्रकाश लागुरी, रामेश्वर बंहदा, यदु राय मुंडरी,बालेश्वर हेम्बरम, विजय सिंह सामठ, सकारी दोंगो,प्रमोद बेहरा, सिंकुर गोप मंडल अध्यक्ष गण हीरालाल सिंह, गणेश कोड़ा ,मोहन सिंह केराई, हरिश्चंद्र बोदरा, मथुरा लगुरी, अशोक मुँडरी , राजेश दास, दिनेश प्रधान, विक्रम तिरिया, जनर्धंन समड, बसंत सामाड, सुखानराम मुंडा, कृष्णा पाट पिंगुआ इत्यादि मौजूद थे.

    रिपोर्ट:संतोष वर्मा, चाईबासा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news