बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट के साथ दिन दहाड़े लूट, कनपट्टी पर बंदूक रख पैसा लूट कर अपराधी फरार

    बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट के साथ दिन दहाड़े लूट, कनपट्टी पर बंदूक रख पैसा लूट कर अपराधी फरार

    देवघर : देवघर में कलेक्शन एजेंट से लूट का मामला सामने आया है. जहां अपराधियों ने एजेंट से पिस्तौल की नोक पर 20 हजार की लूट की है. मामला देवीपुर थाना क्षेत्र का है. जसीडीह ब्रांच के बंधन बैंक में ये कलेक्शन एजेंट काम करता है. इसकि पहचान कुंदन कुमार बताई जा रही है.

    सर पर बंदूक तानकर छीने पैसे

    इस मामले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कुंदन बाइक से महिला सहायता समूह को बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए ऋण की वसूली के लिए कोकरहा गया था. जहां पर से 20 हजार  रुपये वसूल कर वापस आ रहा था. इसी बीच पहले से घात लगाए आपराधी उसका पीछा कर रहे थे. पल्सर बाइक से उसका पीछा कर अपराधियों ने एजेंट को एम्स के समीप ओवरटेक करके रोका. सर पर बंदूक तानकर रुपिया से भरा बैग छीनकर फरार हो गए.

    जांच में जुटी पुलिस

    इस घटना से घबराए कलेक्शन एजेंट कुंदन कुमार किसी तरह देवीपुर थाना पहुंचा. गौरतलब है कि रुपिया की लूट के साथ-साथ कुंदन का मोबाइल भी लेकर अपराधी फरार हो गया था.  कुंदन द्वारा मामले की जानकारी देते ही देवीपुर पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच में जुट गई.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news