धनबाद होकर गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए रेलवे की क्या है योजना 

    धनबाद होकर गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए रेलवे की क्या है योजना

    धनबाद (DHANBAD): सब कुछ अगर ठीक-ठाक रहा, तैयारियां मुकम्मल हो गईं तो अगले साल से हावड़ा-नई दिल्ली रेल खंड पर धनबाद होकर वंदे भारत एक्सप्रेस चल सकती है. भारतीय रेल ने अगले साल 15 अगस्त तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना तैयार की है.  ट्रेन चलाने के लिए जिन रेल खंडों का चयन हुआ है, उन में हावड़ा -नई दिल्ली रेल खंड भी शामिल है. यानी रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस की जगह वंदे भारत एक्सप्रेस चलाएगा. कोच बदल जाएंगे और ट्रेन  का नाम बदल दिया जाएगा और ट्रैन की गति हाई स्पीड  कर दी जाएगी. 

    गोमो रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिकॉडलिंग का काम हुआ तेज 

    इसी कड़ी में  गोमो रेलवे स्टेशन पर  यार्ड रिकॉडलिंग का काम हो रहा है. गोमो के यार्ड में चार पैनल रूम तैयार किए जा रहे है. इन्हीं चारों पैनल रूम से ट्रेनों का सिग्नल निर्धारित होगा.  इस सेक्शन में प्रधानखंता-बंधुआ रेलखंड का हिस्सा धनबाद रेल मंडल के अधीन आता है. इस सेक्शन में जोर-शोर से ट्रैक के मजबूतीकरण का काम हो रहा है. इंजीनियरिंग और सिग्नल विभाग को साल के अंत तक पैनल रूम तैयार करने को कहा गया है. पुरानी रेल  पटरियों को भी बदला जा रहा है. ओवरहेड तार को भी बदल कर नया किया जा रहा है. 

    हाईस्पीड ट्रेन के लिए लाइन की दोनों तरफ हो रही है घेराबंदी 

    हाईस्पीड ट्रेन चलाने के लिए रेलवे हावड़ा से नई दिल्ली के बीच रेल लाइन को दोनों तरफ घेराबंदी भी कर रहा है. धनबाद डिवीजन में प्रधानखंता से बंधुआ तक बाउंड्री का काम हो रहा है. रेलवे ने पहले अप लाइन के बगल में दीवार खड़ी करने के लिए टेंडर निकाला था. अब डाउन लाइन के बगल में दीवार बनाने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है. आज  सितंबर को टेंडर डालने की अंतिम तिथि है. प्रधानखंता से धनबाद, धनबाद से निचितपुर, निचितपुर से निमियाघाट, निमियाघाट से हजारीबाग रोड जैसे छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर टेंडर निकाले गए है. 



    Related News