झारखंड आ रहे हैं बजरंगबली के भक्त बागेश्वर बाबा, जानिए कहा लगेगा उनका दरबार 

    झारखंड आ रहे हैं बजरंगबली के भक्त बागेश्वर बाबा, जानिए कहा लगेगा उनका दरबार 

    टीएनपी टेस्क(Tnp desk):-सनातन धर्म के प्रचारक, बजरंगबली के अनन्य भक्त और पर्ची निकालकर किसी की कुंडली निकाल देने वाले बागेश्वर बाब झारखंड आने वाले हैं. बाबा का दरबार झारखंड के पलामू में लगने वाला है . बागेश्व र धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री  खनवा में अमानत नदी के तट पर 10 से 12 दिसंबर तक उनता कार्यक्रम होगा. ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि भारी संख्या में भक्त उनका दर्शन करने औऱ दरबार में हाजिरी लगायेंगे. झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, बिहार और यूपी से उनके भक्तों के आने की संभावना जतायी जा रही है. 

    10 को पहुंचेंगे मेदिनीनगर 
    धिरेन्द्र शास्त्री 10 दिसंबर को पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर पहुंचेंगे, इसके तय अनुसार उनका दरबार लगेगा. हालांकि, लंबे इंतजार के बाद पलामू जिला प्रशासन ने आयोजन समिति को कुछ शर्तों के साथ इस कार्यक्रम की अनुमति दे दी. इससे पहले इजाजत नहीं मिलने पर आयोजकों ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

    बाघमारा में लगाना था दरबार 
    इससे पहले बाघमारा के चिटाहीधाम में एक से तीन दिसंबर तक बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार लगाने का प्रस्तावित कार्यक्रम था. लेकिन, धनबाद जिला प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी . इसलिए चिटाहीधाम का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. बाघमारा के विधायक ढुलु महतो ने बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम रद्द होने पर शासन-प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया था और हाई कोर्ट जाने की बात कही है.

    हाईकोर्ट में सुनवाई 
    जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत में पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 10 से 12 दिसंबर तक प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई .सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है. इस संबंध में हनुमंत कथा आयोजन समिति ने याचिका दाखिल की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news