BJP नेता के बिगड़े बोल, कहा- सभी विपक्षियों को प्रशांत महासागर में डुबो देना चाहिए, जानिए किसने कहा

    BJP नेता के बिगड़े बोल, कहा- सभी विपक्षियों को प्रशांत महासागर में डुबो देना चाहिए, जानिए किसने कहा

    गढ़वा(GARHWA)- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर के पक्षियों की गोलबंदी धीरे-धीरे तेज होती जा रही है.इससे भाजपा के नेताओं की चिंता बढ़ रही है. इसलिए कुछ बयान ऐसे आ रहे हैं जो संकेत दे रहा है कि अंदर ही अंदर भाजपा को विपक्ष की ताकत से घबराहट हो रही है. ताजा एक बयान है जिससे यह लगता है कि वाकई चिंता बढ़ रही है.

    जानिए किस नेता ने और क्या कहा

    भाजपा का टिफिन बैठक कार्यक्रम राज्य के विभिन्न स्थानों में चल रहा है. गढ़वा में भी एक ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों से भोजन लाकर आपस में मिल बैठकर खाए. इस बैठक में पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी शामिल हुए.उन्होंने कहा कि टिफिन बैठक से सामाजिक समरसता बढ़ती है. इस तरह की बैठक में लोग मिलजुलकर 2024 में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को जीत दिलाने की रणनीति पर चर्चा करते हैं. ऐसा ही कुछ यहां भी हुआ गढ़वा जिला भाजपा की इकाई की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

    इस बैठक में मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक और भाजपा नेता सतेंद्र तिवारी ने कहा कि आज जो विपक्षी दल एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं और एक महागठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं.ऐसे लोगों को प्रशांत महासागर में अलग-अलग नाव पर बैठा कर डुबो देना चाहिए.इनसे देश का कोई भला नहीं होना है. इसलिए नहीं समुद्र में डूबा देना चाहिए.तभी तो 2024 में नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे. सत्येंद्र तिवारी का यह बयान वायरल हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news