धनबाद SNMMCH से चोरी हुआ बच्चा बरामद, मामले में चार गिरफ्तार

    धनबाद SNMMCH से चोरी हुआ बच्चा बरामद, मामले में चार गिरफ्तार

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) से चोरी हुए नवजात बच्चे को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. यह बरामदगी ईस्ट बसेरिया ओपी क्षेत्र के रेगुनी बस्ती से की गई है. बच्चे के मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

    प्रसूति विभाग से नवजात बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था

    जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात एसएनएमएमसीएच के स्त्री एवं प्रसूति विभाग से एक नवजात बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आई और अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई.

    पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया

    पुलिस सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर और आसपास लगे CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई.इसी क्रम में पुलिस कोईस्ट बसेरिया क्षेत्र के रेगुनी बस्ती में बच्चे के होने की सूचना मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया.

    नवजात को तत्काल मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया

    बरामदगी के बाद नवजात को तत्काल मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर और सुरक्षित है.पुलिस परिजनों को सौंप दी है.इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है.आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे संगठित गिरोह भी हो सकता है.

    अब तक 4 लोगो की गिरफ्तार

    सोमवार को एसएनएमएमसीएच पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि इस पुरे मामले में सिटी एसपी के नेर्तित्व में उपाधीक्षक विधि व्यवस्था और सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने रात 1 बजे बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है. इस मामले में अब तक 4 लोगो की गिरफ्तारी की गई है. जिसमे एक अस्पताल का भी कर्मी भी शामिल है.पुलिस लगातार गतिबिधि पर नज़र बनाये हुए थे. चारो आरोपी से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

    घटना के बाद एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए है.प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने का आश्वासन दिया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही इस बच्चे की चोरी से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news