धनबाद में होगी  बेबी लीग और  महिला फुटबाल लीग,जानिए किसने दी जानकारी 

    धनबाद में होगी  बेबी लीग और  महिला फुटबाल लीग,जानिए किसने दी जानकारी 

    धनबाद(DHANBAD) | झारखण्ड सरकार से मान्यता की आस में छः वर्षो से धनबाद जिला फुटबॉल संघ झारखंड में  फुटबॉल को जीवंत रखा.  सरकार से धनबाद जिला फुटबॉल संघ को मान्यता मिलने पर संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है.  फुटबॉल संघ कार्यालय में बैठक की गई.  धनबाद जिला के सहायक सचिव रवि आनंद के अध्यक्ष बनने पर पदाधिकारीयों ने उन्हें  बधाई दी.  धनबाद जिला फुटबॉल संघ कि बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन  श्याम पांडेय, अध्यक्ष रवि आनंद, उपाध्यक्ष वैभव सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष कुबेर सिंह एवं महासचिव मो फ़ैयाज़ ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सत्र 2023-24 में  धनबाद जिला में मेगा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन  करने का निर्णय लिया गया.  

    मेगा फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन 

     जिसमें अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया जा सकता है.   नए सत्र में सर्वप्रथम बेबी लीग (मिश्रीत बालक बालिका) का आयोजन किया जाएगा.  उसके बाद  महिला फुटबाल लीग प्रतियोगिता,सीनियर डिवीज़न फुटबॉल लीग का आयोजन होगा.  धनबाद जिला फुटबॉल संघ की नई समिति का गठन किया गया है.  जिनके पदाधिकारियों के नाम है - चैयरमेन :- श्याम पांडेय, अध्यक्ष:- रवि आनंद, वरीय उपाध्यक्ष:- वैभव सिन्हा, मो सलाउद्दीन, मो सब्बीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष:-  कुबेर सिंह, महासचिव:- मो फैयाज अहमद, उपाध्यक्ष :- सुनील मिश्रा, सुभाष लोध, संयुक्त सचिव :- मृदुल बोस, शुभंकर सरकार, सहायक सचिव:- वीरेंद्र रवानी, जय होरो, उदय मिश्रा, विक्रम आदित्य सिंह, कोषाध्यक्ष:-  संजय अन्थोनी, कार्यकारी सदस्य लखन सिंह, जयश्री गोराई, मो इरशाद अली और संतोष रजक. 

    धनबाद से संतोष की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news