बाबूलाल का झामुमो पर तंज!आंदोलनकारियों की नहीं अब बाप बेटे की कॉर्पोरेट पार्टी बन गई JMM

    बाबूलाल का झामुमो पर तंज!आंदोलनकारियों की नहीं अब बाप बेटे की कॉर्पोरेट पार्टी बन गई JMM

    रांची(RANCHI): कोल्हान टाइगर के भाजपा में शामिल होने की खबर के बाद झामुमो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर तंज कसा है. जिसके बाद अब बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर झारखंड मुक्ति मोर्चा पर हमला बोला है.बाबूलाल मरांडी ने झामुमो को बाप बेटे की कॉर्पोरेट पार्टी बता दिया. दरअसल देर रात झामुमो ने बाबूलाल की तस्वीर के साथ JMM  के सोशल मीडिया पर लिखा गया कि “क्या दुख है, समंदर को बता भी नहीं सकता, आँसू की तरह आँख तक आ भी नहीं सकता, आखिर क्या कमी रह गई थी मुझसे”   

     

    इस पोस्ट के 18 घंटे बाद बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में झामुमो को परिवारवाद, तानाशाही और बाहरी लोगों की पार्टी बताया है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा की झामुमो परिवारवाद, तानाशाही और बाहरी लोगों का पूर्णत: नियंत्रण होने के कारण झामुमो को खड़ा करने वाले आंदोलनकारी नेताओं का मोह भंग हो चुका है. झारखंड आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख नेताओं को पार्टी के अंदर उपेक्षित और अपमानित किया जा रहा है.

     

    इनके पोस्ट साफ हो गया है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर जो चर्चा और दावा झामुमो कर रही थी की वह चंपाई के भाजपा में जाने से नाराज है, नाराजगी किसके पास दिखाएंगे”लेकिन इस दावे को बाबूलाल ने खुद खत्म कर दिया है. बाबूलाल ने चंपाई सोरेन का पार्टी में स्वागत किया है. साथ ही आने वाले चुनाव में उनसे फायदे होने की बात कही है.

    अब इन सब के बीच देखे तो झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक राजनीति सरगर्मी तेज रहने वाली है. भाजपा एक ओर चंपाई के आने के बाद और भी उत्साहित हो कर झामुमो पर गंभीर आरोप लगा कर सवाल पूछ रही है तो झामुमो चंपाई को लेकर खुल कर हमला नहीं कर रही है लेकिन भाजपा को सीधे निशाना बनाती दिख रही है.                     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news