पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में लगे बाबूलाल मरांडी, घूम-घूम कर लोगों को दे रहे हैं न्योता

    पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में लगे बाबूलाल मरांडी, घूम-घूम कर लोगों को दे रहे हैं न्योता

    जामताड़ा(JAMTARA):  नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.  इसमें लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बाबूलाल मरांडी नाला पहुंचे. जहां विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. सम्बोधन के दौरान बाबूलाल ने पीएम के कार्यक्रम में भाग लेने का लोगों को न्योता दिया.  

    झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पीएम के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन कर न्योता दे रहे हैं. बाबूलाल ने सम्बोधन में कांग्रेस पर निशान साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में देश को बर्बाद कर दिया है. अब मोदी सरकार सत्ता में है, देश तरक्की की राह पर चल पड़ा है. बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि हवाई चप्पल वाले भी हवाई जहाज का सफर कर सकेंगे. इस बात को वह पूरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देवघर में हवाई अड्डा शुरू हो जाने से आसपास के जिला में रहने वालों को बड़ी राहत होगी.  देवघर में एम्स के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा‌ शुरू होने को बाबूलाल ने वरदान बताया है.  

    रिपोर्ट: आर पी सिंह ,जामताड़ा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news