अहमदाबाद विमान हादसा पर बाबाधाम के तीर्थ पुरोहितों ने जताया दुख, दीप जलाकर बाबा बैद्यनाथ से मृत आत्माओं की शांति की कामना की

    अहमदाबाद विमान हादसा पर बाबाधाम के तीर्थ पुरोहितों ने जताया दुख, दीप जलाकर बाबा बैद्यनाथ से मृत आत्माओं की शांति की कामना की

    देवघर(DEOGHAR): अहमदाबाद विमान हादसे पर पूरा देश गमगीन है. सभी इस हादसे पर शोक जता रहे हैं . इसी कड़ी में सभी मृतकों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए देवघर के तीर्थ पुरोहितों द्वारा बाबा मंदिर परिसर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में एक दीप प्रज्वलित कर मोक्ष और उन्हें स्वर्ग मिले इसकी कमान की गई. पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ के दरबार में तीर्थ पुरोहितों ने दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए मंत्रोच्चार भी किया. इस दौरान दुबारा ऐसी घटना भविष्य में न हो इसकी कामना बाबा बैद्यनाथ से की गई. तीर्थ पुरोहितों की माने तो वे भी इस घटना से मर्माहत है और कहा कि बाबानगरी के तीर्थ पुरोहित इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ सहानुभूति से खड़े है.

    बता दें कि 12 जून का दिन भारत के इतिहास में काला गुरुवार के रूप में जाना जाएगा. अहमदाबाद से लंदन के लिए एयर इंडिया की विमान उड़ान भरी थी लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी सहित विमान के यात्री, पायलट, क्रू मेंबर सहित लगभग पौने तीन सौ लोगो की पीड़ादायक मौत हो गई थी. विमान से सिर्फ एक यात्री ने अपनी जान कूद कर बचाई थी. इस असामयिक विपदा से न सिर्फ देश के लोग गमगीन है बल्कि विदेशों के लोग भी काफी दुखी है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news