गिरिडीह के जमामो मंदिर में पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं की ऑटो पलटी, दो की मौत, कई जख़्मी

    गिरिडीह के जमामो मंदिर में पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं की ऑटो पलटी, दो की मौत, कई जख़्मी

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी के सतीडीह में शनिवार को हुए सड़क हादसे में ऑटो चालक समेत दो कि मौत हो गई. मृतको मे जिले के धनवार थाना इलाके के पंचरूखी गांव निवासी ऑटो चालक शनिचर धोबी और जागेश्वर शर्मा की पत्नी रुक्मणि देवी की मौत हो गई. जबकि ऑटो मे बबिता देवी, देवन्ति देवी, फूलन देवी, सोफा देवी, सुशीला देवी गंभीर रूप से जख़्मी हो गई. फिलहाल सभी का इलाज धनवार के रेफरल अस्पताल मे चल रहा है.

    घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सभी श्रद्धालु धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो में कुल 14 लोग सवार थे. सभी लोग तिसरी प्रखंड के जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक करने जा रहे थे. इसी दौरान हथियागढ़-जमामो रोड स्थित हथियागढ़ घाटी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल भेजा गया.पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news