गालीबाज महिला इंस्पेक्टर का ऑडियो वायरल,विवादों में बोकारो पुलिस 

    बोकारो(BOKARO): पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है.  कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में अभी एक दिन पहले ही पिंड्राजोरा थाना के 28 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को एक साथ निलंबित कर दिया गया था.  उन पर हत्याकांड के आरोपी के साथ सांठगांठ के प्रारंभिक साक्ष्य  मिले थे.  इसके बाद चास  थाना क्षेत्र से भी एक बड़ा मामला सामने आया है.  चास  इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  हालांकि इस ऑडियो  की पुष्टि The Newspost नहीं करता है.

    इस ऑडियो में वह कथित तौर पर एक युवक के साथ अभद्र भाषा में बात करती  सुनाई दे रही हैं.  युवक को  को गालियां दे रही है. युवक कह  रहा है कि वह दादी को लेकर डॉक्टर के पास आया हुआ है. कुछ देर में वह थाना आ रहा है. फिर भी उसे गलियां दी जा रही है.  आम जनता के बीच यह ऑडियो चर्चा का विषय बन गया है.  कहा जा रहा है कि कोई भी पुलिस अधिकारी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल क्यों और कैसे कर सकता है? इधर, सूत्र बता रहे हैं कि इस ऑडियो के सामने आने के बाद बोकारो एसपी ने एक जांच कमेटी का गठन किया है.  जांच के बाद उन्हे पद से हटाते हुए पुलिस लाइन भेज दिया गया.  

     एसपी ने की कार्रवाई 

    इस वायरल ऑडियो  की जांच की जिम्मेवारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास को दी गई. जिसके बाद जांच रिपोर्ट एसपी को सौपी गई. जिसमें इस गाली गलौज को सत्य पाया गया. और एसपी ने उन्हे तत्काल चास थाना प्रभारी के पद से हटा दिया गया. साथ ही उनका तबादला पुलिस लाइन कर दिया गया.      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news