धनबाद के जोरापोखर में स्कूल गोइंग छात्रा के अपहरण की कोशिश,जानिए फिर क्या हुआ 

    धनबाद के जोरापोखर में स्कूल गोइंग छात्रा के अपहरण की कोशिश,जानिए फिर क्या हुआ 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के जोरापोखर में मंगलवार को  एक बच्ची के अपहरण की कोशिश की गई.  वह डुमरी दो नंबर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है. आठवीं क्लास की छात्रा बताई गई है.  घटना के बाद स्कूल के प्राचार्य ने  पुलिस को सूचना दी.  अगवा की कोशिश  का आरोप एक टेंपो चालक और सवार एक युवक पर लगा है.  उसका नाम साजिद बताया गया है. अगल-बगल के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. 

    नगीना बाजार की रहने वाली है छात्रा 
     
    नगीना बाजार की रहने वाली छात्रा रोज प्राइवेट स्कूल में पढ़ने आती थी.  मंगलवार को छात्रा जैसे ही स्कूल पहुंची, एक टेंपो पर सवार युवक अगवा करने की कोशिश की. छात्रा बदहवास  होकर चिल्लाने लगी.  तभी आसपास के लोग जुट गए और युवक को धर दबोचा, जबकि एक भागने में सफल हो गया. सूचना पर जोरापोखर पुलिस भी पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.  इस घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news