स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर बिफरे ऊर्जा मित्र, आंदोलन की दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर बिफरे ऊर्जा मित्र, आंदोलन की दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद के धैया स्थित कार्यालय में रविवार को झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ की एक बैठक आयोजित की गई.बैठक में हाल ही में गोविंदपुर में बिजली चोरी रोकने रोकने गए विद्युत कर्मियों के साथ हुए मारपीट और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा दिए गए बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए मारपीट करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई, अन्यथा संघ द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई.

    हमले में कई विधुतकर्मी बुरी तरह घायल

    संघ के संस्थापक संतोष प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विद्युत कर्मियों द्वारा अवैध कनेक्शन काटे गए थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों के साथ मॉब लिंचिंग की तर्ज पर मारपीट की. इस हमले में कई विधुतकर्मी बुरी तरह घायल हो गए है, कुछ की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है उन्होंने कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा उल्टा विधुतकर्मियों पर ही महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर ही विद्युतकर्मी राजस्व उगाही और बिजली चोरी रोकने का कार्य करते है.

    एक्शन की मांग

    ऐसे में यदि उनके साथ मारपीट होती है और मंत्री स्तर से ही उनका समर्थन नहीं किया जाता है, तो कर्मी अपनी समस्या किसके सामने रखेंगे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मांग करते हुए कहा कि यदि बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी करने गए विधुतकर्मियों ने किसी महिला के साथ छेड़खानी की है तो मंत्री जी उसका सबूत पेश करें अन्यथा मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे और यदि उनकी मांग नही मानी गई तो सभी संगठन एक मंच पर आकर राज्यव्यापी आंदोलन करने के साथ ब्लैकआउट करेंगे.

    दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    वहीं झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव बबन प्रसाद ने कहा कि मंत्री का बयान पूरी तरह अनुचित है उन्होंने बताया कि निरसा-1 क्षेत्र के सहराज गांव में छापेमारी के दौरान सुनियोजित तरीके से भीड़ ने विद्युत कर्मियों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया, सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया. इस घटना से विद्युत कर्मियों में भय और आक्रोश व्याप्त है.संघ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news