माओवादियों को हथियार पहुंचाने वाले तस्कर को ATS ने दबोचा, जिंदा कारतूस बरामद 

    माओवादियों को हथियार पहुंचाने वाले तस्कर को ATS ने दबोचा, जिंदा कारतूस बरामद

    रांची(RANCHI): झारखंड में इन दिनों पुलिस नक्सलियों के खात्मे को लेकर अभियान चला रही है. इस अभियान में पुलिस को हर दिन कामयाबी मिल रही है. नक्सलियों को हर दिन चोट पहुंचाने में सफल हो रही है. चाहे नक्सलियों की गिरफ़्तारी हो या आत्म समर्पण सभी में पुलिस कामयाब हो रही है. इसी कड़ी में माओवादियों को हथियार पहुंचाने वाले एक अपराधी को झारखंड ATS ने दबोचा है. उसके पास से जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. झारखंड में माओवादियों को बिहार से हथियार ला कर पहुंचाने का काम करता था. 

    बता दे कि ATS पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा को सूचना मिली थी कि माओवादियों को हथियार की सप्लाई करने एक अपराधी झारखंड की ओर आ रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद ATS ने कोडरमा के बाघीटांड़ चेक पोस्ट के पास जांच शुरू किया. इस दौरान एक बस जो नालंदा से आ रही थी उसकी जांच की गई. इस जांच में एक व्यक्ति के पास से 7.65 एमएम का 150 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. जिसके बाद ATS ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पूछताछ में उसने बताया कि यह कारतूस माओवादियों के पास पहुंचाने की योजना थी. उसने अपना नाम रवि प्रजापति है जो हजारीबाग का रहने वाला है. गिरफ्तार अपराधी पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news