नक्सली संगठन को हथियार सप्लाई करने वाला प्रमुख अपराधी चढ़ा ATS के हत्थे, मिलेंगे कई महत्वपूर्ण सुराग

    नक्सली संगठन को हथियार सप्लाई करने वाला प्रमुख अपराधी चढ़ा ATS के हत्थे, मिलेंगे कई महत्वपूर्ण सुराग

    रांची(RANCHI)- एटीएस (ATS) को गुरुवार को एक बड़ी सफलता मिली थी. गुंडा गिरोह और नक्सली संगठन को हथियार सप्लाई करने वाले एक प्रमुख अपराधी को पकड़ा है. एटीएस के हत्थे चढ़े हथियार सप्लायर लालू पांडेय उर्फ प्रभाकर पाण्डेय को एटीएस कोर्ट में पेश किया गया. प्रभाकर पांडे पर नक्सली संगठन और क्रिमिनल गैंग को हथियार व गोली सप्लाई करने का आरोप है. विशेष न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है. प्रभाकर पांडेय को एटीएस ने छापेमारी कर बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया था.
       
    क्या कुछ मिल सकता है सुराग
         
    प्रभाकर पांडे उर्फ लालू पांडे की गिरफ्तारी से एटीएस और जिला पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है. क्रिमिनल गैंग और नक्सली संगठन को हथियार सप्लाई करने के रूट और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिल सकती है. प्रमुख रूप से प्रभाकर पांडे उर्फ लालू पांडे नक्सली संगठन पीएलएफआई को हथियार आपूर्तिकर्ता था. मालूम हो कि एटीएस ने बिहार के नवादा से उसे गिरफ्तार किया है.



    Related News