प्रिंस खान के करीबी लक्की को ATS ने किया गिरफ्तार, प्रिंस के करीब पहुंची पुलिस

    प्रिंस खान के करीबी लक्की को ATS ने किया गिरफ्तार, प्रिंस के करीब पहुंची पुलिस

    रांची(RANCHI): कोयलांचल में आतंक मचाने वाले प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.इस कार्रवाई में प्रिंस खान के एक करीबी को ATS ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.इससे साफ है कि अब ATS प्रिंस खान के करीब पहुंच चुकी है.ATS को कई अहम जानकारियां प्रिंस के बारे में मिली है.जल्द ही प्रिंस भी सलाखों के पीछे होगा.इसी कड़ी में धनबाद पुलिस और ATS ने विशेष अभियान चला कर लक्की खान को दबोचा है.गिरफ्तार अपराधी धनबाद में दर्जनों फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुका है.

    बता दे कि सोमवार ATS धनबाद पहुंची और एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू किया.इस छापेमारी में धनबाद पुलिस भी साथ थी.ATS ने धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से लक्की खान को गिरफ्तार किया है.लक्की धनबाद के प्रसिद्ध क्लीनिक लैब,मछली कारोबारी और कपड़ा दुकान में फायरिंग की घटना में शामिल था.इसने ही इस फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था.

    पूछताछ में ATS को जानकारी मिली है कि लक्की प्रिंस खान के निर्देश पर सभी वारदात को अंजाम देता था.प्रिंस खान गिरोह का एक सक्रिय सदस्य के रूप में काम करता था.धनबाद में अधिकतर लेवी की वसूली में यह शामिल था.इसकी गिरफ्तारी के बाद धनबाद में फायरिंग की घटना में थोड़ा लगाम लगेगा.बता दे कि लक्की पर धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना में चार और राजगंज में एक मामला दर्ज है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news