आधी रात को सड़क पर चलता ट्रक अचानक धू-धू कर जलने लगा, फिर क्या हुआ आप भी जानिये

    आधी रात को सड़क पर चलता ट्रक अचानक धू-धू कर जलने लगा, फिर क्या हुआ आप भी जानिये

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद के बरवा अड्डा थाना से कुछ ही आगे पांडेय बस्ती के पास शुक्रवार को आधी रात के बाद कोयला लदा एक ट्रक अचानक धू-धू कर जलने लगा. ट्रक चालक ने कूदकर किसी तरह से जान बचाई.  ट्रक चालक के अनुसार वह शुक्रवार की शाम धनसार कोलियरी से ट्रक में कोयला लोड किया था और उसे गोविंदपुर के भट्ठा में खाली करने जा रहा था.  

    थाना पार करते ही ट्रक में आग लग गई. ट्रक चालक ने ही दौड़ कर इसकी सूचना थाने में दी. पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और दमकल गाड़ी को बुलाया गया.  दमकल गाड़ी भी 15 से 20 मिनट के भीतर पहुंच गई और आग पर काबू पाया. ट्रक चालक ने आशंका जताई है कि शार्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग लगी है. 


    रिपोर्ट : प्रकाश 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news