नव निर्वाचित मंत्री बेबी देवी को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, टाइगर को याद कर हुईं भावुक

    नव निर्वाचित मंत्री बेबी देवी को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, टाइगर को याद कर हुईं भावुक

    रांची (RANCHI): डुमरी उपचुनाव में जीत के बाद बेबी देवी को आज यानी मंगलवार को विधानसभा सदस्य के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ने पद और गोपणीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान बेबी देवी फिर भावुक दिखी. इस दौरान उनके आंख में आंसू थे कि वह ऐसी परिस्थिति में विधायक बनी है. जैसे ही बेबी देवी ने शपथ ली वैसे ही पूरा विधानसभा  जगरनाथ महतो अमर रहे, बेबी देवी ज़िंदाबाद के नारे गूंजने लगा.

    टाइगर के अधूरे सपने को किया जाएगा पूरा 

    इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बेबी देवी डुमरी 33 से निर्वाचित हुए थी. जिसके बाद आज उन्हें पद और गोपणीयता की  शपथ दिलाई है. साथ ही उन्हें इस बात कि बधाई भी दी. बेबी देवी ने कहा कि टाइगर के अधूरे सपने को पूरा करने का काम करेंगी.उन्होंने कहा कि जनता से आशीर्वाद देकर उन्हें विधानसभा भेजने का काम किया है. जनता के वो काम जो मंत्री जी के चले जाने के बाद अधूरे रह गए है उन्हें पूरा किया जाएगा. 

    बेबी देवी ने 17 हजार मतों से दर्ज की जीत 

    बता दे कि डुमरी के विधायक सह सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव हुआ. जिसमें पांच सितंबर को वोटिंग हुई और आठ को जब परिणाम आया तो उसमें बेबी देवी ने 17 हजार मतों से जीत दर्ज कर लिया. मालूम हो कि बेबी देवी को चुनाव जीतने से पहले ही मुख्यमंत्री ने अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल कर राज्य का उत्पाद मंत्री बना दिया था.

    रिपोर्ट: समीर 



    Related News