कम्बल वितरण कार्यक्रम में अशोक सिंह ने कहा -कई उपलब्धियां गठबंधन सरकार के नाम 

    कम्बल वितरण कार्यक्रम में अशोक सिंह ने कहा -कई उपलब्धियां गठबंधन सरकार के नाम 

    धनबाद(DHANBAD): शुक्रवार को पुटकी की अलगड़िया पंचायत में कंबल वितरण किया गया.  धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ.  धनबाद जिला युवा कांग्रेस के महासचिव विक्की  कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया.  कंबल वितरण वरीय  कांग्रेस नेता सह  पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के  प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के हाथों हुआ.  अशोक सिंह ने  कहा कि गरीब और असहाय लोगों  की मदद करना ही झारखंड सरकार और कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है.  उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार अच्छा काम कर रही है.  सरकार 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है और कई उपलब्धियां गठबंधन की सरकार अपने नाम कर ली है. 

    अबुआ  आवास योजना को काफी समर्थन
     
    उन्होंने कहा कि अबुआ  आवास योजना को काफी समर्थन मिल रहा है.  लोग इसे पसंद कर रहे है.  इसके साथ ही सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ लोग उठा रहे है. सरकार आपके द्वार योजना को उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है.  गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम भी सरकार का एक अच्छा प्रयास है.  इस मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, योगेंद्र सिंह योगी, दिनेश सिंह, धनबाद जिला युवा कांग्रेस के महासचिव विक्की कुमार, सोनू यादव, कमल शर्मा, राज कुमार पासवान, गणपत पासवान,  कर्मवीर पासवान, भूपेन्द्र पासवान, राज कुमार तांती, रोहित पासवान, छोटू  पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news