अशोक सिंह बीएसएस महिला कॉलेज के गवर्निंग बॉडी सदस्य बने, यूनिवर्सिटी ने की नियुक्ति ! 

    अशोक सिंह बीएसएस महिला कॉलेज के गवर्निंग बॉडी सदस्य बने, यूनिवर्सिटी ने की नियुक्ति !

    धनबाद (DHANBAD) : वरीय  कांग्रेस नेता और झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन  के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को भारत सेवक समाज महिला महाविद्यालय के गवर्निंग बॉडी का सदस्य नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की ओर से की गई है. गर्वनिंग बॉडी में 7 सदस्य होते है.  गर्वनिंग बॉडी के सदस्य की नियुक्ति के बाद शुक्रवार को अशोक कुमार सिंह ने कॉलेज का भ्रमण किया.  

    कॉलेज की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की. कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज के प्राचार्य सहित शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यह कॉलेज धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड पर स्थित है. कॉलेज बहुत पुराना है और इस कॉलेज का अपना एक इतिहास है.  

    शुक्रवार को कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज की प्राचार्य ( प्रोफेसर) डॉक्टर करुणा, प्रोफेसर (डॉक्टर) बीबी शर्मा, प्रोफेसर (डॉक्टर) आरके शर्मा, प्रोफेसर (डॉक्टर) सुमित्रा, प्रोफेसर संजीव रंजन, प्रोफ़ेसर गिरजेश शर्मा, प्रोफेसर (डॉक्टर) रंजू कुमारी, प्रोफेसर (डॉक्टर) सुबोध कुमार, प्रोफेसर (डॉक्टर) सुनील कुमार, प्रोफेसर माया, शशि भूषण, द्वारिका यादव, प्रोफेसर कुमुद कुमार आदि ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. अशोक कुमार सिंह ने कॉलेज के बारे में पूरी जानकारी हासिल की. अशोक सिंह के गर्वनिंग बॉडी के सदस्य मनोनीत किए जाने से कॉलेज के शिक्षकों में हर्ष दिखा.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  



    Related News