आजसू में अशोक गहलोत की वापसी,सुदेश महतो ने किया स्वागत

    आजसू में अशोक गहलोत की वापसी,सुदेश महतो ने किया स्वागत

    रांची(RANCHI): चतरा विधानसभा क्षेत्र में आजसू संगठन को धार देने में लगी है. संगठन विस्तार के साथ-साथ पार्टी में नेताओं को जोड़ने में लगी है. इसी कड़ी में चतरा विधानसभा क्षेत्र के अशोक गहलोत को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने वापसी कराया है. अशोक गहलोत का आजसू में वापसी से पार्टी को चतरा में मजबूती मिलेगी. इस दौरान सुदेश महतो ने अशोक का स्वागत पार्टी का पतका पहना कर किया है.सुदेश महतो ने कहा कि आजसू का चतरा में जनाधार है. अशोक गहलोत के शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत शुरू से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है. बीच में कुछ दिनों के लिए घर से चले गए थे. लेकिन अब फिर चतरा में हर मुद्दे पर पार्टी मजबूती के साथ लड़ने का काम करेगी.

    पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे

    अशोक गहलोत ने कहा कि वह पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए काम करेंगे. संगठन मजबूत होगा तभी हमारे नेता मजबूत होंगे. साथ ही जनता के हर मुद्दों का समाधान करने का काम करेंगे. जरूरत हुई तो संगठन  जटिल मुद्दों के समाधान को लेकर आंदोलन करने को भी तैयार रहेगी. साथ ही जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम चतरा में आयोजित किया जाएगा.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news