Asha Lakra BJP Leader : रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा बनीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति की सदस्य 

    Asha Lakra BJP Leader : रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा बनीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति की सदस्य 

    रांची: बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री और रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया गया है. इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी की गयी. आशा लकड़ा की कार्यकुशलता और सक्रियता को देखते हुए इन्हें आयोग का सदस्य बनाया गया है. 

    आशा लकड़ा ने जताई खुशी 

    आशा लकड़ा अपनी नियुक्ति पर खुशी जतायी. उन्होंने कहा कि वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी. उन्होंने आने वाले समय में सभी के मार्गदर्शन की अपेक्षा रखती हूं. आशा लकड़ा को रांची के विधायक सीपी सिंह ने भी बधाई दी 
    आपको बता दे आशा लकड़ा रांची की पूर्व मेयर हैं और वर्तमान में बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री हैं.  आशा साथ ही पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर गठित 15 सदस्यीय इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी में शामिल किया गया है. इससे पहले आपको बता दे हालिया मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद विधायक दल के नेता के चयन को लेकर इन्हें सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. 

    पार्टी में लगातार बढ़ रहा कद

    हाल के दिन में आशा लकड़ा का कद लगातार पार्टी में बढ़ा है.  अब केंद्र सरकार ने इन्हें रा‍ष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया है. जो उनके लिए एक कामयाबी है. आशा लकड़ा ने अपनी नियुक्ति पर खुशी का इजहार किया और सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. केंद्र सरकार, केंद्रीय नेतृत्व व अभिभावकों के प्रति भी उन्होंने आभार प्रकट किया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news