RPF के जवानों की बाइक रैली पहुंची जामताड़ा, अमृत महोत्सव में भाग लेने जा रहे हैं दिल्ली

    RPF के जवानों की बाइक रैली पहुंची जामताड़ा, अमृत महोत्सव में भाग लेने जा रहे हैं दिल्ली

    जामताड़ा (JAMTARA): रेलवे सुरक्षा बल आसनसोल रेल मंडल के जवान बाइक रैली लेकर नयी दिल्ली जा रहे हैं. रैली आसनसोल से हो कर गुरुवार को जामताड़ा पहुंची. यहां पूरे शहर का भ्रमण किया. जामताड़ा में जवानों की भव्य आगवानी की गई. यह काफिला करमांटांड़, मधुपुर के रास्ते बिहार के पश्चिमी चंपारण पहुंचेगा. वहां कई मंडलों के जवान बाइक रैली ले कर आएंगे. वहां से देश को गौरवान्वित करने वाली यह रैली नई दिल्ली जाएगी. जहां 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव में भाग लेगी. आसनसोल के आरपीएफ सब इंस्पेक्टर राजकुमार के अनुसार आजादी के 75 वें वर्ष पर देश भर से रेलवे सुरक्षा बल के जवान बाइक रैली ले दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. 

    यह भी पढ़ें:

    मां काली पोस्टर विवाद: रांची में हिंदू संगठनों में गुस्सा, मेकर्स के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत 

    जवानों का इतिहास

    बाइक रैली में शामिल जवानों ने कहा कि देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने के लिए अल्पसंख्यक वर्ग के वीरों ने भी बलिदान दिया. इनमें इतिहास के पन्नों में कुछ दर्ज है. वहीं अधिकांश स्वतंत्रता सेनानी गुमनाम रह गए. उन सभी की याद में भी अमृत महोत्सव के तेहत मनाना जरूरी है. इस पवित्र अवसर पर हम आजादी की कीमत को एक तरफ जहां समझेंगे. वहीं दूसरी ओर इसकी महत्ता को समझाने का प्रयास करेंगे. इसी कड़ी में आरपीएफ की बाइक रैली निकाली है. जो 15 अगस्त 2022 को दिल्ली पहुंचेंगी.

    रिपोर्ट: आर.पी. सिंह, जामताड़ा

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news