मुझे गिरफ्तार करो और देखो क्या होता है- ममता बनर्जी को क्यों कहनी पड़ी ये बात

    मुझे गिरफ्तार करो और देखो क्या होता है- ममता बनर्जी को क्यों कहनी पड़ी ये बात

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार गैर भाजपा शासित राज्य केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं. दिल्ली, तेलंगाना, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री इस पर खुल कर बोलते हुए भी नजर आ चुके हैं. इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा, “मैंने सुना है कि बीजेपी ने मेरे खिलाफ केस दर्ज किया है. मुझे गिरफ्तार करो और देखो क्या होता है, 2024 में हम भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे.”

    वहीं, उन्होंने कहा कि अगर हमारे अधिकारियों को दिल्ली बुलाया जाता है तो हम राज्य में काम करने वाले केंद्रीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. बीजेपी हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है.

    वहीं, उन्होंने क्रेंद सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के फंड को मंजूरी नहीं दे रही है. जनता का पैसा विदेशों में भेज रही है. भाजपा वृंदावन में 'मंथन' करने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है और वे हमें चोर कहते हैं. उन्होंने कहा कि मैंने 12 साल में पूर्व सांसद के रूप में 1 लाख रुपये पेंशन नहीं ली. भाजपा पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को गिराने के लिए भाजपा को पैसा कहां से मिला.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news