150 से अधिक जगहों को  संवेदनशील मानकर किया गया है इंतजाम ,जानिए डिटेल्स 

    150 से अधिक जगहों को  संवेदनशील मानकर किया गया है इंतजाम ,जानिए डिटेल्स 

    धनबाद(DHANBAD)धनबाद जिले के 22 थानों के 150 से अधिक जगहों को संवेदनशील मानकर तैयारी की गई है. इन जगहों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है. यहां स्थाई दंडाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा जिले के सभी 55 थाना व ओपी में दंडाधिकारी की तैनाती की गई है. आज महासप्तमी है. आज से  भीड़ बढ़ने की संभावना है. इसलिए रविवार सुबह से ही  प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. 

    एसडीओ ऑफिस परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष शुरू 

    जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ ऑफिस परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.  यह रविवार सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा और पांच अक्तूबर तक चलेगा.  जिला नियंत्रण कक्ष में किसी भी तरह सूचना दी जा सकती है. जिला नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्ट के लिए 24 दंडाधिकारियों व 9 पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. एक शिफ्ट में 8 दंडाधिकारी व 3 पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 0326-2311217, 0326-2311807, 112 तथा 100 है. अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था नंदकिशोर गुप्ता जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगे, एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहेंगे.

    सादे लिवास में भी की गई है तैनाती 
     
    जिले के वरीय अधिकारी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि प्रशासन द्वारा बनाई गई यातायात व्यवस्था का पालन करे. प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है. साथ ही अफवाह फैलाने वालों को प्रशासन ने चेतावनी दी है कि  ऐसा करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा. इतना ही नहीं ,सभी प्रमुख पूजा पंडालों में तथा मेला स्थलों पर मनचलों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की विशेष टीम सादे लिवास  में तैनात की गई है. छेड़खानी जैसी घटनाओं में लिप्त पाए जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा. साथ ही मेला और भीड़ में शराब के नशे में पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी. दुर्गा पूजा में शांति बहाल करने के लिए जिले में 2200 पुलिस अफसर और जवानों को लगाया गया है. साथ ही  पूजा पंडालों में लगे सीसीटीवी कैमरे की लगातार निगरानी की जा रही है. कंट्रोल रूम में पहुंची सूचनाओं पर भी त्वरित कार्रवाई होगी. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news