जमशेदपुर: हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुस कर लूट लिया लाखों का सामान, घटना CCTV में कैद

    जमशेदपुर: हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुस कर लूट लिया लाखों का सामान, घटना CCTV में कैद

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक अपार्टमेंट में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. गौरतलब है कि मानगो आजाद नगर थाना क्षेत्र के सैफा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में सुबह 10:00 बजे दो हथियारबंद अपराधी घुस गए. फिर इन अपराधियों ने घर के लोगों को हथियार का डर दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. आपको बता दें कि दो लाख रुपए और सोने के गहनों की लूटपाट की गई है. हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है.

    मौके पर पहुंची पुलिस

    अपराधियों द्वारा लूटपाट कर फरार हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि अपराधियों ने दिन-दहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. फिलहाल, देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले का उद्भेदन कब तक कर पाएगी, यह आने वाला समय ही बताएगा.

    रिपोर्ट: जमशेदपुर ब्यूरो

     



    Related News