कांग्रेस का टिकट लेकर अनुपमा सिंह पहुंची धनबाद, हुआ स्वागत  

    कांग्रेस का टिकट लेकर अनुपमा सिंह पहुंची धनबाद, हुआ स्वागत

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद लोकसभा का कांग्रेस से टिकट लेकर अनुपमा सिंह बुधवार को धनबाद पहुंची.  बरवाअड्डा किसान चौक पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया.  यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में किया गया.  किसान चौक पर किसान की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वह सिटी सेंटर के समीप महात्मा गांधी  की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण  किया.  पति विधायक अनूप सिंह भी साथ थे.    उन्होंने कहा कि वह अपने स्वर्गीय ससुर जी और पति से बहुत कुछ सीखा है.  घर में बहुत कुछ देखा है.  कोयला मजदूरों की सेवा और उनके जीवन में सुधार के लिए कैसे संघर्ष किया जाता है, परिवार जनों को करते  देखा है.  मेरे ससुर भी यही काम करते थे और पति भी यही काम कर रहे है.  

    कहा -राजनीति विरासत में मिली है 

    अनुपमा सिंह ने कहा कि राजनीति भले ही उन्हें विरासत में मिली है लेकिन राजनीतिक गतिविधियों से वह अनजान नहीं है.  इंटक और कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में हमेशा सहयोग करती रही हु.  एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से जितने भी प्रत्याशी रेस में थे, सभी उम्मीदवार बनने लायक थे. लेकिन पार्टी ने मेरा चयन किया. पार्टी का  धन्यवाद करने के साथ टिकट की रेस में शामिल सभी का   सम्मान करती हूं और भरोसा करती हूं कि सबका भरपूर सहयोग मिलेगा.  इधर, अनुपमा सिंह को टिकट मिलने के बाद बुधवार को ही पुटकी  इलाके में विरोध के स्वर भी सुनाई दिए.  पुटकी में हाथों में कार्डबोर्ड लिए लोगों ने अनुपमा सिंह के टिकट का विरोध किया.  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की.  अनुपमा सिंह कांग्रेस के कद्दावर  नेता रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह की बहू और विधायक अनूप सिंह की पत्नी है.  जो भी हो कांग्रेस के इस निर्णय में सबको चौंकाया है.  हालांकि अनुपमा सिंह का कहना है कि वह भाजपा के ढुल्लू महतो से बेहतर उम्मीदवार साबित होगी. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News