रघुवर दास के भांजे की कार में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग,राजनीतिक षड्यंत्र की जताई जा रही आशंका

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भांजे और बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की कार को असमाजिक तत्वों ने बुधवार को आग के हवाले कर दिया. घर के बाहर खड़ी कार को आग लगा दी गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया गया.

    रघुवर दास के भांजे की कार में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग

    जमशेदपुर में बीती रात दो अलग-अलग घटनाओं में शरारती तत्वों ने दो वाहनों में आग लगा दी. पहली घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र की है. जहां बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष के इनोवा में शरारती तत्वों ने आग लगाई, तो वहीं दूसरी घटना सोनारी थाना क्षेत्र की है. जहां नर्स क्वार्टर के बाहर खड़ी गाड़ी में भी शरारती तत्व ने आग लगाई.

    सोनारी में हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

    वहीं सोनारी की घटना में शामिल युवक की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है. उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News